BIHARBreaking NewsSTATE

सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर सुशांत’, फॉलोअर्स के रील्स धूम मचा रहे

सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जन्मदिन को उनके फॉलोअर्स अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति इंस्टाग्राम पर सुशांत की फोटो और वीडियो पोस्ट की है। सुशांत को लोग प्यार से SSR कहते थे। उनके फॉलोअर्स के रील्स सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। यह बताती है कि इस बिहारी हीरो की धमक कैसी थी।

मीनू होडा की रील्स में बताया गया है कि वह कैसे जीने की वजह बनते गए…। चारों ओर से उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनको चाहने वाले उनके बर्थ डे मनाने वाली पुरानी फोटो भी शेयर कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस ऑर सुशांत’ भी लिख रहे हैं।

सुशांत यहीं कहीं हमारे आस पास हैं
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है उसमें SSR से जुडा खूबसूरत विजुअल है और सुशांत के बर्ड प्रेम, डॉग प्रेम से लकेर गिटार प्रेम, क्रिकेट प्रेम, ब्लाइंड बच्चे को गले लगाने वाले मार्मिक पल हैं। वे टेनिस खेलते दिखते हैं तो कभी एक बच्चे को किस करते हुए..। दूरबीन से चांद को देखने से लेकर संगीत से उनके प्रेम और मां की गोद में सुशांत कैसे दिखते थे वह सब इसमें है। इसे देखकर ऐसा लगता है सुशांत यहीं कहीं हमारे आसपास हैं। एक फोटो में वे शिव की गोद में दिख रहे हैं।

फॉलोअर्स अलग-अलग तरह से दे रहे हैं शुभकामना।

फॉलोअर्स अलग-अलग तरह से दे रहे हैं शुभकामना।

सुशांत के चाहने वालों ने उनके बर्थ डे मनाने वाली पुरानी फोटो भी शेयर की।

सुशांत के चाहने वालों ने उनके बर्थ डे मनाने वाली पुरानी फोटो भी शेयर की।

पिता ने पटना में मुकदमा दर्ज किया था
सुशांत की मौत के बाद महाराष्ट्र सरकार और बिहार सरकार में जैसे ठन सी गई थी। सुशांत के पिता ने पटना में मुकदमा दर्ज किया था और बिहार से पुलिस मुम्बई गई थी। तब डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय थे। पांडेय ने इस मौत पर कड़ा रुख अख्तियार किया था। तब महाराष्ट्र सरकार का इस मामले को लेकर असहयोग वाला रवैया सामने आया था। बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। सुशांत की मौत की मिस्ट्री काफी दिनों तक मीडिया में छपती रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.