Breaking News

रेलवे में पार्सल ट्रैफिक पर लगी रोक, मुजफ्फरपुर में दिल्ली समेत आसपास के स्टेशनों पर नही जाएंगे पार्सल

रेलवे में चार दिनों तक पार्सल ट्रैफिक पर फिलहाल रोक लगा दी है। 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली व उसके आसपास के सभी स्टेशनों पर रेलवे के पार्सल नहीं जाएंगे। बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों से रेलवे में चार दिनों तक पार्सल ट्रैफिक पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली होकर गुजरने वाली ट्रेनों के पार्सल भी इन स्टेशनों पर लोड या अनलोड नहीं हो सकेंगे।

जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को लेकर दिल्ली में वीआईपी मूवमेंट बढ़ जाती है। आशंका है कि इस दौरान दहशत फैलाने वाले तत्व सक्रिय हो सकते हैं। पार्सल के जरिए विस्फोटक सामान भेज सकते हैं। इस वजह से 26 जनवरी तक दिल्ली तक जाने वाली ट्रेनों में पार्सल पर रोक लगा दी गई है।

पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों ने कहा कि रेलवे की यह व्यवस्था पार्सल के लिए की गई है। यात्री ट्रेनों में अपने साथ सामान ले जा सकते हैं। इस पर कोई रोक नहीं है। हालांकि, सामान लेकर जाने वाले यात्रियों को भी सघन जांच के बाद ही स्टेशन के बाहर जाने की अनुमति मिलेगी। वहीं, हर एक पार्सल की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.