सारण में बुधवार को 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौ’त हो गई। मृ’तकों के परिजन जहरीली शराब पीने से मौ’त की बात कह रहे हैं। जबकि, पुलिस-प्रशासन इसे ठंड के कारण हुई मौत बता रहा है। मामला मकेर और अमनौर थाना क्षेत्र के गांवों का है। जहरी’ली श’राब पीने से आधा दर्जन लोगों के मरने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह हरकत में आया। DM राजेश मीणा के निर्देश पर मढ़ौरा SDM और SDPO के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की।

छपरा शराब कांड में मृतकों के नाम
- कृष्णा महतो, ग्राम- परमानंद पुर, थाना- अमनौर, छपरा।
- अनिल मिस्त्री, सीवान।
- मो.ईसा, ग्राम- बसंतपुर, थाना- अमनौर, छपरा।
- बिहारी राय, ग्राम- नंदन, मकेर थाने, छपरा।
- रामनाथ राय, ग्राम- नरसिंह भानपुर, अमनौर थाना, छपरा।
- भरत राय, ग्राम- नवकाढा, मकेर थाना, छपरा।
- पप्पू सिंह, ग्राम- तारा अमनौर, मकेर थाना, छपरा।
प्रशासन ने टीम गठित कर मृतक के परिजनों से की मुलाकात
प्रशासन ने मृतक के घरवालों से बातचीत की। इस टीम ने मीडिया कर्मियों के समक्ष जांच पड़ताल की। साथ ही स्थानीय मुखिया और मुखिया संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में भी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत और जांच पड़ताल के बाद मढ़ौरा SDPO इंद्रजीत बैठा ने किसी की भी मौत जहरीली शराब से होने की बात से इनकार किया। साथ ही मुखिया संघ के अध्यक्ष ने भी बयान जारी कर शराब से हुई मौत को भ्रामक बताया।

मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे विधायक।
कल बुजुर्ग की मौत के बाद मची थी खलबली
बुधवार शाम 5 बजे अमनौर थाना क्षेत्र के नरसिंह भानपुर गांव में रामनाथ राय नाम के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मौत का कारण शराब पीना बताया था। इसके बाद प्रशासन में खलबली मच गई। जिला प्रशासन ने मृतक रामनाथ राय के शव का मेडिकल बोर्ड बनाकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा ने बताया कि मृतक की मौत का कारण जहरीली शराब नहीं है। अभी तक प्रशासन के संज्ञान में किसी की भी मौत शराब पीने से नहीं हुई है।
दरौली विधायक ने मृ’तक के परिजनों से की मुलाकात
इस घटना की जानकारी पर सीवान के दरौली के CPI ML विधायक सत्यदेव राम ने रामनाथ राय सहित 7 मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने उनके समक्ष भी शरा’ब के कारण ही मौ’त होने की बात कही। इस पर विधायक सत्यदेव राम ने प्रशासन और सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए श’राबबंदी को पूरी तरह फेल बताया। जहरीली शराब से हो रही मौत को रोकने में पूरी तरह असफल बताया।



Leave a Reply