Breaking NewsNational

INS रणवीर धमा’का में सारण के अरविंद शहीद, 19 साल से भारतीय नौसेना में थे कार्यरत

मुंबई में भारतीय नौसेना के डॉकयार्ड पर युद्धपोत INS रणवीर पर हुए धमाके में छपरा के होनहार शहीद हो गए। शहीद होने वाले जवान का नाम मढौरा (गौरा ओपी) के सिसवां गांव के रहने वाले 38 वर्षीय अरविन्द कुमार सिंह हैं। शहादत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया।

बता दें, मंगलवार को मुंबई में युद्धपोत INS रणवीर में ब्लास्ट हुआ था। इसमें भारतीय नौसेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, INS रणवीर युद्धाभ्यास के बाद पूर्वी बेसपोर्ट पर लौट रहा था। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ।

सिसवा रसूलपुर निवासी महात्मा सिंह के बड़े बेटे अरविन्द कुमार सिंह 2003 में इंडियन नेवी में भर्ती हुए थे। 2007 में उनकी शादी नीलू सिंह से हुई थी। उन्हें एक लड़का दिव्यांक कुमार (7) और दो लड़की दीपिका कुमारी 10 वर्ष, मोनाली कुमारी 5 वर्ष है। जो उनके साथ ही रहते हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग विशाखापत्तनम में थी और वह मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड पर युद्धपोत पर युद्धाभ्यास के लिए गए थे। जहां युद्धाभ्यास से लौटते वक्त उसमें ब्लास्ट हो गया।

पंचायत चुनाव में वोट डालने आये थे गांव

जवान अरविन्द पिछले माह में 7 दिसम्बर को पंचायत चुनाव के समय अपने घर आए थे। 8 दिसम्बर को चुनाव में वोट डालने के साथ ही 11 दिसम्बर को हुए चुनावी नतीजे में उनके चचेरे भाई पन्नालाल सिंह की जीत हुई। जीत के बाद वो 12 दिसम्बर को वापस अपने ड्यूटी पर लौट गए थे।

अचानक बुधवार को ब्लास्ट में शहीद होने की खबर परिजनों को मिली। फिलहाल उनकी पत्नी और उनके बच्चे पटना एयरपोर्ट पर आ चुके हैं। जिन्हें शहीद अरविन्द कुमार सिंह के छोटे भाई छोटन कुमार सिंह लेने गए हैं। जबकि, शहीद का पार्थिव शरीर आज यानी गुरुवार को आने की बात परिजन बता रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.