Breaking News

नेपाल में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर भारी बवाल, तो’ड़फो’ड़, फूंकी गई गाड़ियां

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के नेपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने की वजह से वहां जमकर बवाल हुआ है. खेसारीलाल के इंतजार में सुबह से ही बैठे लोगों को जैसे ही पता चला कि वो कार्यक्रम में नहीं आएंगे आग-बबूला हो गए और वहां हिंसा शुरू हो गई. भीड़ ने स्टेज पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. सैकड़ों कुर्सियों और वहां मौजूद गाड़ियों में भीड़ ने आग लगा दी.

दरअसल नेपाल के सुनसरी जिले के बुर्ज ताल में बुर्ज महोत्सव के अंतिम दिन यानी की मंगलवार को भोजपुरी सुपर स्टार और गायक खेसारीलाल यादव का कार्यक्रम रखा गया थ. खेसारीलाल के कार्यक्रम को लेकर आयोजक बुर्ज समुदायिक विकास केंद्र ने व्यापक प्रचार प्रसार भी किया था. 

खेसारीलाल यादव को देखने के लिए स्थानीय लोग सुबह से ही जुटने लगे थे. इतना ही नहीं सुपरस्टार खेसारीलाल के नाम पर आयोजक ने  300 टिकट भी बेच दिए थे. 

अंतिम समय में जब खेसारीलाल यादव कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए तो लोग आक्रोशित हो गए और स्टेज पर तोड़फोड़ करने लगे. इतना ही नहीं वहां मौजूद गाड़ियों को भी फूंक दिया. 

ऐसा नहीं था कि कार्यक्रम के लिए खेसारीलाल यादव नेपाल में मौजूद नहीं थे. दरअसल हुआ ये कि कोरोना को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी जिसके बाद खेसारीलाल यादव को विराटनगर के एसियतिका होटल में ही रोक दिया गया और उन्हें कार्यक्रम स्थल नहीं जाने दिया गया. 

बता दें कि खेसारीलाल यादव भोजपुरी के सबसे चर्चित अभिनेता और गायकों में शुमार हैं और उनका वीडियो उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.