BIHARBreaking NewsSTATE

श’राब पीने से 3 और युवकों की मौ’त! नालंदा में म’रने वालों की संख्या 13 हुई

नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। परिजन शराब पीने से मौ’त की बात कह रहे हैं। घ’टना जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला की है। IG ने सोहसराय थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद को स’स्पेंड कर दिया है। लोगों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से मौ’त का सिलसिला अब तक जारी है। मृतक की पहचान छोटी पहाड़ी मोहल्ला निवासी प्रह्लाद कुमार (40) सिंटू कुमार (35) एवं बालेश्वर मिस्त्री का पुत्र (35) शंकर मिस्त्री के रूप में हुई।

प्रहलाद की मां मुंद्रिका देवी ने बताया, ‘बेटा श’राब पीकर घर आया था। जब अपने बेटे को नशे में धु’त’ होकर टगते देखा तो मैंने पूछा कि आई बेटा सगरो गुदाल हो रहलो ह दारु पीनी ह तो प्रह्लाद ने कहा कि नए माय हम दारु नई पीलीयो ह…।’

उन्होंने मोहल्ले की ही एक महिला पर श’राब बेचने का आरोप लगाते हुए उस पर DM-SP से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मुंद्रिका ने कहा कि शराब ने हम लोगों की जिंदगी तबाह कर दी।

इलाके में बनता है चुल्हाई शराब

परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से ही मौत हुई है। इस इलाके में चुल्हाई शराब बनता है। अगर प्रशासन चाहे तो शराब क्या उसकी एक बूंद पानी मिलना तक मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि घर चलाने वाला अब इस दुनिया में नहीं रहा। अब उनकी जिंदगी कैसे गुजरेगी।

कल इनकी हुई थी मौत

शनिवार को मरने वालों में भागो मिस्त्री (55), मन्ना मिस्त्री (55), सुनील कुमार (24), धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर (50), अर्जुन पंडित (51), कालीचरण (50), राजेश कुमार (42), रामपाल शर्मा और मानपुर थाना क्षेत्र के प्रभु विगहा गांव के रामरूप चौहान (45) व शिवजी चौहान (45) शामिल थे। वहीं, सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी निवासी ऋषि कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दो चचेरे भाइयों की चली गई आंखों की रोशनी

शराब पीने से करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें छोटी पहाड़ी निवासी राजू चौहान और उसके चचेरे भाई ऋषि चौहान के आंखों की रोशनी चली गई। परिवार ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए विम्स ले गए। जहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद सोहसराय के बाईपास स्थित निजी क्लिनिक में दोनों भर्ती कराया गया। क्लिनिक में इलाज के एवज में उनलोगों से मोटी रकम की मांग की गई है। जान बचाने के लिए वे लोग भूमि बेचकर इलाज कराने में जुटे हैं। दोनों युवक दूसरे प्रदेश में भट्‌ठा पर काम करता था। रात में शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ी।

उधर, छापेमारी में 750 एमएल की 5 बोतल विदेशी शराब, एक बोरा टेट्रापैक पैकेजिंग मटेरियल, चुलाई देसी शराब 4 लीटर, 250 एमएल का 25 पाउच देशी शराब, 200 एम एल का 22 पाउच एवं 400 एमएल का 4 पाउच देसी शराब, 750 एम एल की 87 बोतल शराब मिली।

विधायक बोले- गहन जांच हो

बिहारशरीफ के भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने छोटी पहाड़ी में हुई संदिग्ध मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि किस परिस्थिति में इतने लोगों की मौत हुई जिला प्रशासन गहन जांच करे। उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी है जिला प्रशासन गहन जांच कर अविलंब कार्रवाई करे।

संदिग्ध हालत में कुछ लोगों की मौत हुई है। सूचना के बाद हमने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। डॉक्टर की टीम मृतकों का पोस्टमॉर्टम कर रही है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.