BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर: मास्क नहीं लगाने वाले 776 लोगों से प्रशासन ने वसूला ₹ 38,800 जुर्माना

शहर में शनिवार को सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क घर से निकले 776 लोगों से 38,800 रुपए जुर्माना वसूला गया। डीएम प्रणव कुमार ने 2 दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाने के लिए पूर्व में गठित टीम के अलावा 28 अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती की है।

मास्क जांच अभियान में दोनों एसडीओ के साथ ही सभी उच्चाधिकारियों को लगाया गया है। शनिवार को एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने मिठनपुरा थानाध्यक्ष के साथ मिठनपुरा चौक से लेकर पक्की सराय चौक व जेल चौक पर मास्क जांच अभियान चलाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.