BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में बाइक चोर को बे’रहमी से पी’टा, बाइक चो’री की कोशिश कर रहा था

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट के समीप बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को लोगो ने धर दबोचा है। उसके पकड़ाते ही लोगों ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग युवक को बेरहमी से पीटने लगे। कोई लात-घूंसे से पीट रहा था तो कोई लाठी-डंडे से। युवक गुहार लगा रहा था पर किसी ने उसकी एक न सुनी और बेरहमी से पीटते रहे।

इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फौरन वहां पहुंची और गुस्साए लोगों को समझ पिटाई के दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, लोगों ने मामले की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी है। सूचना के आधार पर पहुंची नगर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। उससे थाने पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके नाम पते का सत्यापन करने में जुट गई है।

इधर, लोगों ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के अखराघाट निवासी रवि कुमार का बाइक आरोपी युवक चोरी करने का प्रयास कर रहे था। इसी दौरान वह पकड़ा गया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की सूचना नगर पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.