मुजफ्फरपुर में कोरोना सैम्पलिंग के लिए रैपिड एक्शन टीम का गठन किया गया है। ये टीम जिले में कहीं से भी कोरोना के संदिग्ध मरीजों की सूचना मिलते ही कूच करेगी। मरीजों का सैंपल लेगी और जांच के लिए SKMCH स्थित लैब में भेजेगी। उक्त बातों की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने दी। बताया कि प्रत्येक टीम में चार-चार डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। SKMCH और सदर अस्पताल के डॉक्टर इसमें रहेंगे। सभी पीपीई किट से लैश होंगे।
हमेशा एम्बुलेंस और जांच किट की व्यवस्था रहेगी। सभी टीम का अलग-अलग क्षेत्र का बंटवारा भी कर दिया गया है। सोमवार से ये जिले में कमान सम्भालेंगे। CS ने बताया कि इस टीम का गठन विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के लिए किया गया है। क्योंकि वहां पर आज भी लोग जांच केंद्र तक जाने में हिचकते हैं। ऐसे में रैपिड टीम उनके घर जाकर सैम्पलिंग का काम करेगी। शहरी क्षेत्र में भी ये टीम मुस्तैद रहेगी। कंट्रोल रूम से इन्हें टैग किया गया है। वैसे सभी टीम का अलग-अलग नम्बर भी शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। ताकि लोग सीधे इनके कांटेक्ट में रहें।



140 मरीजो को डाक से भेजी दवा
होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव 140 मरीजों को डाक के माध्यम से मेडिकल किट और दवा भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रधान डाकघर को 1000 किट उपलब्ध कराया गया है। सभी मरीजों की लिस्ट भी दी गयी है। इसी अनुसार से डाकिया के माध्यम से दवा पहुंचाई जा रही है। कंट्रोल रूम से मरीजों से संपर्क किया जा रहा है। जो मरीज दवा की ज़रूरत बता रहे हैं। उनका नाम पता और मोबाइल नम्बर डाकघर को दिया जा रहा है। फिर वहां से डाकिया के माध्यम से मेडिकल किट भेजी जा रही है।




Leave a Reply