BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जांच करने वाले 6 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव, जंक्शन पर बंद हो गया एंटीजन जांच

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कोरोना जांच करने वाले छह स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव हो गए। इससे हडकंप मच गया। जांच को तत्काल बंद कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया। अब जंक्शन पर एंटीजन किट से जांच बन्द कर दिया गया है। सिर्फ RTPCR जांच ही किया का रहा है।

बताया जा रहा है कि इन छह स्वास्थ्यकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद जांचकर्मी जांच करने में कतराने लगे। इसके बाद RTPCR जांच की व्यवस्था जंक्शन पर शुरू कराई गई।

अब जंक्शन पर एंटीजन किट से जांच बंद कर दिया गया है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

बिना पीपीई किट के कर रहे थे जांच

बता दें कि स्वास्थ्यकर्मियों को जांच कार्य पीपीई किट पहनकर करना है। लेकिन, मुजफ्फरपुर में अधिकांश जांच केंद्रों पर इस तरह की व्यवस्था नहीं देखी जा रही है। जंक्शन पर जो स्वास्थ्यकर्मी जांच कर रहे थे। वे सिर्फ मास्क और ग्लव्स पहनकर जांच कर रहे थे। अब उनके बीमार पड़ने पर आननफानन में पीपीई किट की व्यवस्था कर दी गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.