BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में कोरोना सं’क्रमित मरीज की हार्ट अटै’क से मौ’त

मुजफ्फरपुर में शनिवार को कोरोना सं’क्रमित एक मरीज की हार्ट अटै’क से मौ’त हो गई। वह सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी उम्र 62 वर्ष बताई गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृ’तक के परिजन से जानकारी ली गयी। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका दाह संस्कार किया गया।

हार्ट के दोनों वॉल्व हो चुके थे खराब
इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मृतक हार्ट का पेशेंट था। उसके हार्ट का दोनो वॉल्व खराब हो चुका था। इसी का इलाज कराने के लिए वह प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। जहां जांच के क्रम में वह संक्रमित पाया गया। इसी दौरान हार्ट अटैक होने से उसकी मौत हो गयी। CS ने कहा कि आमजन कोरोना से बचाव को लेकर सभी एहतियात बरतें। घबराने या मन में डर पैदा करने से इससे लड़ना और भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए आमजन संयम और धैर्य से काम लें।

कैम्प लगाकर किया जाएगा जांच
CS ने कहा कि जिस इलाके में मौत हुई है। वहां पर कैम्प लगाकर सभी लोगों का जांच करने का निर्देश दिया गया है। PHC प्रभारी को ये टास्क सौंपा गया है। सभी घरों के प्रत्येक व्यक्ति का जांच करने को कहा गया है। इस दौरान सुरक्षा बरतने का भी निर्देश दिया गया है। मृतक के संपर्क में जो भी लोग आए थे। उन सभी का सैम्पल लिया जा रहा है। फिलहाल उनलोगों को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट हो रहे संक्रमित
कोरोना संक्रमण का असर इस बार भी डॉक्टरों पर पड़ रहा है। SKMCH में 25 से अधिक डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मेडिकल स्टूडेंट और ANM स्कूल की छात्रा भी इसकी चपेट में आ रही हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी, CRPF, SSB, BMP और GRP के जवान भी कोरोना संक्रमित पाएं गए हैं। जिससे जिले में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 775 के करीब पहुंच गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.