BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर के लिए गर्व का पल, गणतंत्र दिवस परेड में सलामी देंगी शहर की बेटी खुशी और संजना

26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में शहर की दो बेटियां शामिल होंगी। 2 बिहार बटालियन एनसीसी की कैडेट्स खुशी कुमारी और संजना कुमारी गणतंत्र दिवस परेड में सलामी देंगी। एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर मुजफ्फरपुर से कुल 3 एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ है। तीसरे कैडेट के रूप में मधुबनी के सत्यम कुमार मिश्रा चयनित हुए हैं।

यह जानकारी 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के सीओ कर्नल अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब मुजफ्फरपुर ग्रुप हेड क्वार्टर से आरडी परेड के लिए 3 कैडेट्स का चयन किया गया है। बिहार से 11 कैडेट्स और झारखंड से 2 कैडेट्स का चयन किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.