BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में तैयार हुआ 220 बेड

मुजफ्फरपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से कमर कस चुकी है। इसको लेकर जिले के सभी PHC व CHC में 10 बेड अलग से रिज़र्व करवाए गए है। ताकि प्रखंड में किसी कोरोना मरीज के मिलने पर उसे तुरंत वहां भर्ती किया जाए। इसके साथ ही सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इधर, बीबी कॉलेजिएट स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय में 220 बेड का डेडिकेटेड हॉस्पिटल बना दिया गया है।

मामले में सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने बताया कि सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही 20 बेड को ICU के तरह बनाया गया है। ताकि, किसी भी मरीज कोई परेशानी नहीं ही सके।

हर जांच केंद्र पर उपलब्ध कराई गई है मेडिकल किट:

सिविल सर्जन ने कहा कि हर जांच केंद्र पर मेडिकल किट मुहैया करा दी गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग जांच केंद्र पर पॉजिटिव आएंगे। उन्हें वही, से मेडिकल किट दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा जिले में फिलहाल दवाओं की कमी नही है। वैसी जरूरत पड़ेगी तो स्टेट से और मंगवा लिया जाएगा। इधर, उन्होंने कहा कि मरीज के एडमिट होने के बाद उन्हें सारी सुविधाएं मिलेंगी। किसी भी तरह की कोई परेशानी है। दवाईया उपलब्ध है।

निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा।

निरीक्षण करने पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.