BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 55 नए कोरोना केस मिले, SKMCH के नौ डॉक्टर की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

मुजफ्फरपुर में बुधवार को 55 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। BMP-6 में एक साथ 35 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें एक DSP भी हैं। मुशहरी CHC के डॉक्टरों की दो टीमों ने एंटीजन किट से जांच की। 200 पदाधिकारी व जवानों की जांच की गई। इसमें एक DSP सहित 35 कर्मी व जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद सभी को BMP-6 परिसर में पहले से तैयार आईसोलेशन रूम में आइसोलेट कर दिया गया। प्रारंभिक इलाज शुरू कर दिया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।

BMP में ARB का चल रहा प्रशिक्षण
मुशहरी CHC के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताया है कि BMP में मुशहरी CHC से दो टीमों को भेजा गया था। जिसमें डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सुबोध कुमार, ANM बिंदी कुमारी, फार्मासिस्ट रामचंद्र कुमार आदि शामिल थे। एक टीम ने 125 जांच किया। इसमें से 32 पॉजिटिव और दूसरी टीम ने 75 जांच किया। इसमें तीन पॉजिटिव मिले। इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेज दी गई है।

बता दें कि BMP में ARB का प्रशिक्षण भी जारी है। इसमें मुजफ्फरपुर के अलावा BMP कटिहार व महिला बटालियन सासाराम के जवान शामिल है। फिलहाल प्रशिक्षण बंद करने का आदेश नहीं दिया गया है। लेकिन, शीघ्र ही इसे बंद करने की संभावना है। फिलहाल BMP परिसर में जवान और अधिकारियों के प्रवेश के अलावा अन्य के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।

SKMCH के कई डॉक्टर पॉजिटिव
इधर, SKMCH के नौ डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट और सदर अस्पताल स्थित ANM स्कूल की छात्राएं भी पॉजिटिव पाई गई हैं। बुधवार को अबतक 55 कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। दवाइयां उपलब्ध करा दी गयी है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.