मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना के चांदनी चौक स्थित एक मंदिर में मंगलवार की देर रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर घुस गया। इससे मंदिर के आगे वाला चबूतरा क्षतिग्र’स्त हो गया। एंबुलेंस का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
एंबुलेंस भगवानपुर की ओर से आ रही थी। बैरिया की ओर जाना था। लेकिन, अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर मंदिर में घुस गया। इससे अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोग जुट गये। भीड़ का फायदा उठाकर चालक निकल गया। हालांकि, एंबुलेंस पर कोई मरीज नहीं था।


इधर, ब्रह्मपुरा थाने के थानेदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस को भेजी गई है। एंबुलेंस नंबर के आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। अब तक हादसे को लेकर किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।




Leave a Reply