मुजफ्फरपुर के मिस्कॉट, माड़ीपुर, सिकंदरपुर और ऊर्जा नगर पावर सब स्टेशन (PSS) से जुड़े छह फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया जा रहा है कि 11 KVA का तार बदलने, पोल ट्रांसफर करने, 33 KVA वोल्फ कंडक्टर और एबी केबल बदलने के कारण करीब तीन दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसको लेकर करीब पांच घंटे तक बिजली कटी रहेगी। मामले में विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मुजफ्फरपुर शहरी एक ने इसे लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। बताया है कि मिस्कॉट PSS के अधीन जिला स्कूल फीडर में 11 KVA तार बदले के कारण बिजली बंद रहेगी।
इससे जिला स्कूल फीडर के अधीन आने वाले हाथी चौक, चैपमैन, जिला स्कूल, ईदगाह, निराला निकेतन, गोशाला, रामबाग, मेहता कंपाउंड, शास्त्री नगर, खादी भंडार, बीएमपी छह, पटेल नगर, पीएन सिंह कॉलोनी, लिज्जत पापड़, चकबासू, विश्वभारती और मस्जिद चौक इलाके में बिजली सप्लाई सुबह 11 से शाम चार बजे तक ठप रहेगी। अमर सिनेमा रोड फीडर से सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। यहां भी KVA तार बदलने के कारण सप्लाई ठप रहेगी। इससे अमर सिनेमा रोड में बत्ती गुल रहेगी।







Leave a Reply