BIHARBreaking NewsSTATE

पटना के 30 थानों का पेट्रोल-डीजल बंद, पंप का 5 करोड़ रुपए बकाया

पटना पुलिस की गाड़ियों को पेट्रोल पंप ने डीजल-पेट्रोल देना बंद कर दिया है। साथ ही पंप पर बाकायदा एक नोटिस भी चस्पा कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि 1 जनवरी से पुलिस विभाग की गाड़ियों के लिए ईंधन की आपूर्ति बंद की जाती है। बकाया भुगतान के बाद ही आपूर्ति की जाएगी। यह मामला आर ब्लॉक स्थित पेट्रोल पंप गैसोलिन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का है। पंप के अनुसार, पुलिस विभाग 4.80 करोड़ रुपए बकाया है।

माना जा रहा है कि पटना पुलिस की इस बड़ी लापरवाही का असर उसकी पेट्रोलिंग और लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पर पड़ेगा।

27 दिसंबर को SSP को लिखा गया था लेटर

पेट्रोल पंप का दावा है कि उनकी तरफ से पटना SSP को बीते 27 दिसंबर को ही इस संबंध में एक लेटर लिखा गया था। उसमें लिखा गया था कि 24 दिसंबर तक पटना पुलिस पर 4.80 करोड़ रुपए का बकाया हो गया है। जबकि, हम लोग इंडियन ऑयल को अग्रिम भुगतान करते हैं। तब ईंधन मिलता है। ऐसी स्थिति में अब क्रेडिट पर इंधन देना मुश्किल है। पंप के मैनेजर सिंटू कुमार शर्मा ने बताया, ‘4 साल से 22 लाख रुपए पहले का बकाया है। वहीं, जेनरेटर के तेल का भी 14 लाख रुपए बकाया है। ऐसी स्थिति में अब पेट्रोल-डीजल देना संभव नहीं है। जब तक भुगतान नहीं होगा ईंधन नहीं दिया जाएगा। सिर्फ कैश देने वालों को ही ईंधन दिया जा रहा है।’

30 से अधिक थानों की बढ़ी परेशानी

आर ब्लॉक के इस पेट्रोल पंप से राजधानी के करीब 30 थानों की गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाता है। bसमें कोतवाली, गांधी मैदान, बुद्धा काॅलोनी, एसके पुरी, पाटलिपुत्रा, दीघा, शास्त्रीनगर, रामकृष्णा नगर, चौक, गोपालपुर, सुल्तानगंज, अगमकुआं सहित दूसरे थाने शामिल हैं। अब ईंधन नहीं मिलने से थानों को परेशानी हो रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई थानेदारों ने कहा कि गश्ती नहीं होने की स्थिति में हम पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो जाएगी। ऐसे में हम लोग जुगाड़ से गश्ती गाड़ी और क्विक मोबाइल की बाइक में तेल भरवा रहे हैं।

DSP ने मानी बकाए की बात

इस मामले पर सोमवार की रात पटना पुलिस के डीएसपी मुख्यालय आलोक कुमार से बात की गई। उन्होंने बकाया की बात मानी। साथ ही कहा कि पेट्रोल पंप के मैनेजमेंट से बात हो गई है। उन्होंने इंधन देना शुरू कर दिया है। अब कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.