BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में शीतलहर का प्रकाेप बढ़ा, 8 तक सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षा बंद

सूबे में शीतलहर का प्रकाेप जारी है। तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी से लाेग परेशान रहे। दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड के कारण लाेग घराें में दुबके रहे। इस बीच शीतलहर काे देखते हुए मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, बेतिया समेत कई जिलाें में कक्षा 8 तक सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, माेतिहारी में कक्षा एक से छह तक काे बंद किया गया है। दरभंगा में पांचवीं तक की कक्षा आठ जनवरी तक बंद की गई है। मुजफ्फरपुर के डीएम ने रविवार की शाम निर्देश जारी कर सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। यह आदेश 8 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इसका पालन कराने की जिम्मेदारी डीईओ, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीईओ और थानाध्यक्षों को दी गई है। इससे पहले 31 दिसंबर तक स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 9 बजे से पहले और 3:30 बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया था।

रविवार काे बेतिया, समस्तीपुर, दरभंगा, माेतिहारी, सीतामढ़ी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। कटिहार और फारबिसगंज सबसे सर्द रहा। कटिहार और फारबिसगंज का न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर में रविवार काे अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर में दिन के तापमान में 4.6 डिग्री की वृद्धि हुई। वहीं, रात के तापमान में भी 2.4 डिग्री की वृद्धि होने से न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद लाेगाें काे खास राहत नहीं मिली।

सर्द पछुआ हवा चलने से बढ़ी कनकनी, लोग परेशान
मुजफ्फरपुर में रात का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 12.4 डिग्री रहा। दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 20.3 डिग्री पर पहुंच गया। रात तथा दिन दोनों के तापमान के बीच का अंतर भी 5.7 डिग्री से बढ़कर 7.9 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बावजूद पछुआ हवा के कारण कनकनी रही। मौसम विभाग ने आगे भी आसमान में हल्के बादल तथा सुबह में काेहरा छाने की संभावना जताई है। लगातार सर्द पछुआ हवा के चलने से रात के तापमान में फिर कमी आने की संभावना है। रात के तापमान में कमी आने से आगे शीतलहर व कनकनी बढ़ेगी।

असर : सुबह में कुहासा रहेगा, फिर माैसम साफ
मुजफ्फरपुर समेत सूबे के अन्य हिस्साें में कुहासा छाया हुआ था। इसकी वजह यह भी वायुमंडल में अभी भी नमी की मात्रा है तथा हवा तेज नहीं चली। हालांकि दिन चढ़ने के बाद माैसम साफ हाे गया। शाम में भी भी हल्का कुहासा छाने लगा और हवा चलने की वजह से ठंड का अहसास करा दिया।

पूर्वानुमान : न्यूनतम पारा और गिरेगा, बढ़ेगी ठंड
पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले चार-पांच दिनाें में कहीं भी बारिश हाेने की संभावना नहीं है। सुबह में हल्का से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा। फिलहाल माैसम ऐसा ही रहेगा। न्यूनतम पारा में गिरावट हाेगी। अगले पांच दिनाें में काेल्ड वेव या काेल्ड डे काे लेकर पटना माैसम विज्ञान केंद्र ने काेई अलर्ट जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.