मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मुजफ्फरपुर में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इस दौरान रेलवे जंक्शन पर जांच के दौरान 9 पॉजिटिव मिले। वहीं, सदर अस्पताल स्थित टेस्टिंग सेंटर पर 8 केस मिले है। सभी का एंटीजेन कीट से जांच किया गया है। जिनमें सभी पॉजिटिव पाए गए है।
फिलहाल सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा कोरोना के बेसिक दवाएं दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य में गिरवाट आने पर डॉक्टर से तत्काली संपर्क साधने को कहा गया है। इधर, कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. सीके दास ने 17 कोरोना केस की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला के जांच केंद्र पर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
सदर अस्पताल व जंक्शन पर इनकी एंटीजन किट से जांच हुई थी। फिलहाल सभी सामान्य हैं। आगे के लिए दवाएं बताई गई हैं। जानकारी हो कि, जिले में नये नौ केस मिलने के बाद कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 44 से बढ़कर 61 हो गयी है। सभी होम आइसोलेशन में है। बताया जाता है कि दिल्ली से आये तीन यात्रियों में कोरोना के केस मिले है। पॉजिटिव व्यक्तियों के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। साथ ही उनका भी कोरोना कराने की सलाह दी गई है







Leave a Reply