मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात शहर में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घट’ना में तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इसमें एक चार पहिया वाहन व एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पहली घटना सिकंदरपुर ओपी के अखाराघाट रोड की है। जहां एक अज्ञात वाहन ने कार सवार को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं, उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई।


इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं, मामले की सूचना सिकंदरपुर पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना कि छानबीन शुरू कर दिया है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उधर, नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसमें उसे गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ही। घायल की पहचान हाथी चौक निवासी बिपिन कुमार के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।





Leave a Reply