BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी समेत 6 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरपुर में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। शनिवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन और सदर अस्पताल में एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। गुरुवार को भी छह और शुक्रवार को 21 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। इन सभी का सैंपल RTPCR जांच के लिए SKMCH स्थित बॉयोलोजिकल लैब में भेजा गया है। वहां से ओमिक्रॉन की जांच के लिए पुणे स्थित लैब में भेजा जाएगा। एंटीजन किट के नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। प्रारंभिक इलाज शुरू कर दिया गया है। RTPCR रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। ज़रूरत पड़ने पर इन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया जाएगा। फिलहाल इन सभी की स्थिति सामान्य है। सोमवार को इनकी रिपोर्ट आएगी। इसी आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की पहल
पॉजिटिव मरीजों का कॉटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। इनमें से कुछ बाहर से आए हैं। उनके घरवालों और आसपास के लोगों को कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है। सभी मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। कोरोना जांच के चार काउंटर बनाए गए हैं। बिना जांच के यात्रियों को बाहर नहीं जाने दिया जाता है। 24 घंटे ये काउंटर चालू कर दिए गए हैं। RPF और GRP यात्रियों की निगरानी भी कर रहा है। ताकि कोई यात्री बिना जांच के बाहर नही जा सके। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.