मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को कोरोना के 20 नए पॉजिटिव मरीज मिले। सदर अस्पताल में जांच के दौरान 11 और जंक्शन पर नौ लोग पॉजिटिव पाए गए। जिसमें तीन रेलकर्मी भी शामिल हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एंटीजन किट से जांच किया गया। इसमें 9 इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब जिले में कुल 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गया हैं। गुरुवार को भी छह पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। इन सभी का सैम्पल RTPCR जांच के लिए SKMCH स्थित बॉयोलोजिकल लैब में भेजा गया है। वहां से सभी के सैंपल को ओमिक्रोन की जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा।
एंटीजन किट के नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कल जिन छह मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसमें दो महिलाएं भी थी। एक महिला कोलकाता से आई थी। जबकि दूसरी दिल्ली से। दिल्ली से आने वाली महिला गर्भवती बताई गई है। इसके अलावा एक GRP और एक SSB का जवान शामिल है। GRP जवान ट्रेन में स्कॉट ड्यूटी में है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी का प्रारंभिक इलाज शुरू कर दिया गया है। RTPCR रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया जाएगा। फिलहाल इन 11 लोगों की स्थिति सामान्य है।


कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की कवायद
पॉजिटिव मरीजों का कॉटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। GRP के सभी जवानों और थानेदार को जांच कराने को कहा गया है। शुक्रवार को जो रेलकर्मी पॉजिटिव आएं हैं। उनका भी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। एहतियातन सभी रेलकर्मियों का कोरोना जांच किया जा रहा है। इस दौरान एक दिक्कत भी सामने आ रही है कि जो GRP का जवान पॉजिटिव मिला है। वह ट्रेन में सकॉट ड्यूटी में था। अब इस दौरान वह कितने यात्रियों के सम्पर्क में आया। ये कहना मुश्किल है।

स्टेशन पर बढ़ाई गई सख्ती
बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गयी है। कोरोना जांच के चार काउंटर बनाये गए हैं। बिना जांच के यात्रियों को बाहर नहीं जाने दिया जाता है। 24 घण्टे ये काउंटर चालू कर दिए गए हैं। RPF और GRP यात्रियों की निगरानी भी कर रहा है। ताकि कोई यात्री बिना जांच के बाहर नही जा सके। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने दी।




Leave a Reply