मुजफ्फरपुर में टाउन थाना की पुलिस ने एक चर्चित कंपनी का नकली पार्ट्स बेचने के धंधे का उद्भेदन किया है। जवाहरलाल रोड स्थित तीन दुकानों से हज़ारो रुपये का नकली पार्ट्स जब्त किया गया है। टाउन थाना में कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर दीपक यादव ने थाना में आवेदन दिया है। टाउन थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि वे दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि जवाहरलाल रोड में कुछ दुकानदार उनकी कम्पनी का नाम, लोगो और मार्क इस्तेमाल कर नकली पार्ट्स बेच रहे हैं। जिससे कंपनी की छवि धूमिल हो रही है। इसकी शिकायत कुछ ग्राहकों के माध्यम से भी मिली थी।
इसका सत्यापन करने के लिए वे टीम के साथ उक्त दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंचे। अपनी ही कम्पनी का पार्ट्स खरीदा। दुकान से अलग हटकर इसका सत्यापन किया। जिसमें पाया कि ये नकली पार्ट्स है। इसके बाद टाउन थाना पहुंचकर इसकी जानकारी थानेदार को दी। थाना से पदाधिकारी और फोर्स लेकर टीम ने दुकानों पर धावा बोला। वहां से भारी मात्रा में नकली पार्ट्स जब्त कर थाना लाया गया। जब्त सामानों का आकलन कर कीमत निकाला जा रहा है।







Leave a Reply