
ध’रने पर बैठी अनिता ने कहा कि पांच साल से दोनों के बीच प्रेम- प्रसंग चल रहा है। 17 जुलाई, 2018 को दोनों ने दिल्ली के कालका जी मंदिर में शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे, लेकिन पिछले साल मार्च में रजनीकांत भागलपुर लौट आया। फोन पर बातचीत में कहता था विधिवत तरीके से शादी करने के बाद घर लाउंगा। मां वि’रोध कर रही है। इसके बाद शादी से इंकार करने लगा। इसके बाद दोनों के परिवार के बीच बातचीत शुरू हुई। लड़के के पिता ज’नार्दन गुप्ता फरीदाबाद सेक्टर- 87 स्थित घर पर आए। आशीर्वाद दिया और 15 जनवरी को शादी की तिथि तय कर दी। घर में शादी की तैयारी शुरू हो गई। इसके बाद जनार्दन गुप्ता ने मोबाइल ऑफ कर दिया। सूचना दी गई कि लड़का शादी करने के लिए तैयार नहीं है। अनिता ने कहा कि वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। शादी से इंकार करने पर परेशान हो गई। मंगलवार को घर में पत्र लिखकर भागलपुर के लिए निकल गई। परिवारवाले फरीदाबाद और महिला थाना को घटना की सूचना दी। गुरुवार को अनिता के पीछे बड़ी बहन सुमन गुप्ता, भाई मुकेश गुप्ता और भाभी अंजू कुमारी भागलपुर पहुंची। घर पर बात नहीं बनी तो शुक्रवार को धरने पर बैठ गई।शादी को लेकर दिनभर मोजाहिदपुर थाना पर लड़का और लड़की पक्ष के बीच ड्रामा चलता रहा। थानेदार समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। लड़के के पिता जनार्दन गुप्ता ने कहा कि शादी के लिए हम तैयार हैं, लेकिन बेटा तैयार नहीं है और वह घर से भाग गया है। लड़की के भाई और भाभी का आ’रोप था कि ड्रामा बंद कीजिए।

लड़की की भाभी ने दोनों का फोटो लेकर थानेदार को दिया।जनार्दन गुप्ता ने कहा कि दोनों में प्रेम- प्रसंग चल रहा था। इससे इंकार नहीं करते हैं। शादी के लिए तैयार भी हैं। इसके बाद अचानक लड़की और उसके परिवार के बारे में बेतुकी बात करने लगे। लड़की की भाभी रो पड़ी। थानेदार ने जनार्दन गुप्ता को फ’टकार लगाई। उसने थाना पर माफी मांगी। एसएसपी ने तुरंत महिला थानेदार रीता कुमारी को मौके पर भेजकर जांच करने का निर्देश दिया। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने थानेदार से बातचीत की। शाम को पुलिस लड़के के घर पर पहुंची। बातचीत के बाद लड़की को घर के अंदर ले जाया गया। थानेदार ने कहा कि दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है। लड़के के घर लौटने तक लड़की परिवार के साथ घर पर रहेगी और लड़के के घर लौटने पर शादी करा दी जाएगी। थानेदार ने कहा कि लड़की के बयान पर फरीदाबाद महिला थाने में रि’पोर्ट द’र्ज की गई है। घ’टना को लेकर अभी थाने में सनहा द’र्ज किया गया है।



Leave a Reply