BIHARBreaking News

स्कूल-कॉलेज बंद करने पर बोले CM- स्थिति इतनी खराब नहीं

बिहार में ओमिक्रोन के आए मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- अभी यहां जांच नहीं हो रही है। यहां जांच की व्यवस्था की जा रही है। जो भी जांच हो रही है, दिल्ली में हो रही है। वहीं, कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर स्कूल-कॉलेज पर मुख्यमंत्री ने कहा- अभी हम लोग एसेसमेंट करेंगे। इतनी खराब स्थिति नहीं है। हमारे यहां सारे चीजों पर आंकलन करने के लिए यह बैठक कर रहे हैं। हम लोग मीटिंग करेंगे, यह तय करेंगे कि आगे का क्या होगा। आगे किस तरह से काम किया जाए। CM नीतीश कुमार गुरुवार को पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर पहुंचे थे।

तत्काल रिपोर्ट आ जाए, इसकी व्यवस्था की जाएगी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- ओमिक्रोन का मामला एक आया है। अभी सजग रहना है। अपने साथियों के साथ आज शाम मीटिंग करेंगे। सैंपल बाहर भेजे जा रहे हैं, उसकी रिपोर्ट आने में समय लग रहा है। हम लोग यहीं पर इंतजाम कर रहे हैं और तत्काल रिपोर्ट आ जाए, इसकी व्यवस्था आज शाम पुख्ता कर लेंगे।

पटना और गया में संक्रमण के मामले ज्यादा मिल रहे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संक्रमित लोगों के इलाज करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। तीसरा दौर शुरू हो चुका है, अब कोरोना बढ़ने लगा है। आज से 10 दिन पहले तक बिहार में कोरोना 50 से नीचे था। रोज लगातार कोरोना बढ़ रहा है। खास तौर पर पटना और गया में संक्रमण के मामले ज्यादा मिल रहे हैं। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उन्हीं के संपर्क में होकर यह बढ़ रहा है। जांच हम लोग लगातार करा रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार ने DGP के लड़कियों के घर से भागकर शादी करने के बयान पर कहा कि सभी अपने मुताबिक शादी करते हैं, ये बातें अक्सर होती रहती हैं। कहीं किसी की शादी होती है, कोई इशू नहीं होता।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.