Breaking NewsKARNATAKA

सौतेले बाप से बेटी को हो गया प्यार, फिर दोनों ने कर दी मां की ह’त्या

बेंगलुरु. प्यार मोहब्बत और प्रॉपर्टी के झगड़े में कई बार रिश्ते-नाते सब पीछे छूट जाते हैं. फिर सामने आता है समाज का वो घिनौना चेहरा जिस पर खून के छींटे होते हैं. कुछ ऐसा ही मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से आया है. सौतेले बाप से बेटी को प्यार हो गया तो दोनों ने मिलकर प्रॉपर्टी हथियाने के चक्कर में मां की ह’त्या (Bengaluru Murder) कर दी. ये दावा किया है वहां की पुलिस ने. इस मामले में अब तक बाप बेटी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ये हत्या 27 दिसंबर को हुई थी. रात करीब साढे दस बजे बदमाशों के एक गैंग ने अर्चना रेड्डी को उनकी गाड़ी से खींचकर घातक हथियारों से हमला कर दिया था

पुलिस के मुताबिक अर्चना के पहले पति की 21 साल बेटी उनके दूसरे पति के साथ रिलेशनशिप में थी. पुलिस का कहना है कि 33 साल के नवीन और 21 साल की युविका रेड्डी पुश्तैनी संपत्ति में अपने हिस्से की मांग कर रही थी. लेकिन उसकी मां देने को तैयार नहीं थी. लिहाजा इन दोनों ने मिलकर अर्चना की हत्या करवा दी. जिस वक्त उनकी हत्या हुई उस समय उसका बेटा भी उनके साथ गाड़ी में था. ये बेटा पहले पति से था

तलाक, शादी और फिर तलाक
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक तलाक के बाद अर्चना ने एक जिम ट्रेनर से शादी की थी. हालांकि कुछ महीने पहले उसे पता चला कि नवीन का युविका यानी उसकी बेटी के साथ अफेयर चल रहा है. इसके बाद महिला ने नवीन को घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद युविका भी नवीन के साथ रहने के लिए घर से निकल गई. हालांकि इन दोनों को पैसों की कमी होने लगी. दरअसल अर्चना ने युविका और नवीन दोनों को पैसे देना बंद कर दिए थे.

प्रॉपर्टी के लिए झगड़ा
सूत्रों ने आगे कहा कि युविका ने अपनी मां से संपत्ति का हिस्सा मांगना शुरू कर दिया. लेकिन युविका ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. वहीं पुलिस के मुताबिक अर्चना की रोहित नाम के एक अन्य शख्स से दोस्ती हो गई थी जिसके साथ वो नवीन को परेशान करने की योजना बना रही थी. इसके बारे में जानने के बाद, माना जाता है कि युविका ने नवीन को जानकारी दी थी

ऐसी हुई मर्डर की प्लानिंग
पुलिस ने कहा कि नवीन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अर्चना को मारने की योजना बनाई. पुलिस ने कहा कि अर्चना एक अमीर परिवार से थी और उसके पास काफी पुश्तैनी संपत्ति है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हालांकि ये स्पष्ट है कि युविका और नवीन ने पैसे के लिए ऐसा किया, हम अभी तक नवीन के दोस्तों के मकसद का पता नहीं लगा पाए हैं. हमें ये जानने की जरूरत है कि क्या ये कांट्रेक्ट किलिंग थी या कोई और एंगल है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.