BIHARBreaking NewsSTATE

पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश:बिहार में ठंड के बीच बारिश की दस्तक

देश के साथ ही बिहार में भी मौसम ने करवल ले ली है। ठंड के बीच बारिश की दस्तक से ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को भी पटना के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बोरिंग रोड, बेली रोड, पाटलिपुत्रा कंकड़बाग समेत कई इलाकों में बारिश तेज हो गई है। बुधवार की दोपहर से ही बूंदाबादी शुरू हो गई थी। मंगलवार की शाम को भी बिहार के कई जिलों में बारिश हुई थी।

बिहार में 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीवान के जीरादेई में 10 डिग्री रिकॉर्ड किया है। बिहार में 195.1 एमएम बारिश 24 घंटे में हुई है जो सामान्य से 168 एमएम अधिक है। बिहार के 34 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने पूर्व में ही 28 और 29 दिसंबर को बारिश को लेकर अलर्ट किया था।

बारिश की वजह से सड़क किनारे यात्री शेड में जमा हुए लोग।
बारिश से पहले आसमान में छाए काले बादल।

बारिश से पहले आसमान में छाए काले बादल।

दो दिन की बारिश का बड़ा असर
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार 28 के बाद बुधवार 29 दिसंबर को बारिश होगी। मंगलवार की शाम राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। पूर्वानुमान के मुताबिक ही पटना से लेकर राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। किसी जिले में कम तो किसी में बारिश का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है।

बुधवार को नहीं निकली धूप
मंगलवार की बारिश के साथ मौसम विभाग कहा कि बुधवार को भी बारिश होगी। पटना सहित 38 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। राजधानी में भी धूप देखने को नहीं मिली। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का पूर्वानुमान है जहां बारिश नहीं होगी वहां का मौसम पूरी तरह से क्लाउडी आसमान वाला होगा जिससे ठंड का पूरा असर दिखाई देगा। बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

बारिश की वजह से सड़क किनारे यात्री शेड में जमा हुए लोग।

आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने की आशंका
मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों की बारिश के कारण मौसम पूरी तरह से चेंजर का काम करेगा। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का असर 48 घंटे में पूरी तरह से दिखाई देगा। मौसम ठंडा होने के बाद भी फिर से न्यूनतम तापमान बढ़ गया था। बारिश के कारण फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब तेजी से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। 48 घंटे बाद से ही बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा।

चलेगी शीतलहर
बिहार में बारिश के कारण अब शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। बुधवार के बाद से मिनिमम तापमान तो बढ़ जाएगा साथ ही शीतलहर का असर भी तेजी से बढ़ जाएगा।शीत लहर के साथ कोहरे में ट्रेन और फ्लाइट के साथ सड़क पर निजी वाहनों के लिए भी समस्या होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.