Breaking News

मुजफ्फरपुर में कल आएंगे नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री की सभा में दीदी की रसोई का परोसा जाएगा भोजन

समाज सुधार अभियान पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले में महिला सशक्तीकरण की मजबूती को देखेंगे। एमआइटी मैदान में बुधवार को होने वाली उनकी सभा में एक हजार जीविका दीदियों की मौजूदगी रहेगी। यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि इतनी बड़ी संख्या के लिए ‘दीदी की रसोई’ से भोजन तैयार किया जाएगा।अस्पतालों में भोजन तैयार करने वाली दीदी पहली बार बड़े पैमाने पर इस तरह का आयोजन कर रही है।इससे सरकार को राजस्व की भी बचत होगी। साथ ही बड़ी संख्या में दीदियों को काम भी उपलब्ध होगा। दीदी की रसोई को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी दे दी गई ह

सुबह 11 बजे पहुंचेंगे नीतीश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मिनट्स अभी जारी नहीं हुए हैं, मगर बताया गया है कि सुबह 11 बजे वे यहां पहुंचेंगे।पुलिस लाइन मैदान में बने हेलीपैड में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहीं पास में एमआइटी मैदान में जीविका दीदियों को वे संबोधित करेंगे। पांच दीदियों की सफलता की कहानी भी सुनेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे।यहीं भोजन का कार्यक्रम है। इसके बाद समाहरणालय के सभाकक्ष में चार जिले के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने देर शाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर यह है तैयारी

– जीविका द्वारा नारा तैयार किया गया है। पूर्ण शराब बंदी, बाल विवाह उन्मूलन एवं दहेज निषेध संबंधी कटआउट एवं नारे लगाए जाएंगे।

– मुख्यमंत्री को मोमेंटो दिया जाएगा। इसकी दाईं ओर मुजफ्फरपुर जिला एवं बाईं ओर जीविका का लोगो होगा। बीच वाले भाग पर Óसमाज सुधार अभियान-2021Óलिखा होगा।

– जीविका दीदी द्वारा स्वागत गान के अतिरिक्त एक अपनी योजना से संबंधित गीत भी प्रस्तुत किया जाएगा।

– मुख्यमंत्री एमआइटी सभा स्थल के निकट एक पौधा लगाएंगे। मंत्री एवं पदाधिकारियों को पौधे दिए जाएंगे।

– सभा स्थल पर जीविका के दो, एवं एक-एक काउंटर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, नगर निगम, कृषि, जिला उद्योग केंद्र (माइग्रेट क्लस्टर), कचरा से डीजल निर्माण, हाल्टीकल्चर, जिला बाल संरक्षण इकाई (बाल विवाह) एवं स्वास्थ्य विभाग का होगा। – एमआइटी में सभा स्थल में लगने वाले पंडाल, कनात आदि के लिए सफेद एवं हल्का नीला रंग का उपयोग किया गया है।

– मंच के किनारे पर दो फीट ऊंची रेल‍िंंग  बनाई जा रही है। मंच पर जाने के रास्ते में ही फोटो गैलरी एवं विभिन्न विभागों के काउंटर बनाए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.