BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में रीना कुमारी बनीं जिप अध्यक्ष, पूर्व MLC दिनेश सिंह व सांसद वीणा देवी की बहू निरुपमा बनीं उपाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर में सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। कुढ़नी प्रखंड निर्वाचन क्षेत्र संख्या 27 से रीना कुमारी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुईं। जबकि वैशाली सांसद वीणा देवी और पूर्व MLC दिनेश सिंह की बहू निरुपमा सिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं। अन्य सदस्यों ने जीत पर बधाई दी।

इससे पूर्व सुबह 11 बजे से समाहरणालय सभागार में 54 पार्षदों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई। DM प्रणव कुमार भी मौजूद थे। शपथ समारोह के बाद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। बता दें कि, कई दिनों से तोड़जोड़ की राजनीति और उथल-पुथल के बाद शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गया। प्रमंडलीय आयुक्त मिहिर कुमार सिंह के निर्देश पर वैशाली के अपर समाहर्ता जितेंद्र प्रसाद साह को प्रेक्षक बनाकर भेजा गया था। जिला परिषद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। जबकि उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित था।

बता दें कि रविवार देर रात अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर दिग्गजों के बीच मंथन चल रहा था। इसमें रीना कुमारी के अलावा संगीता देवी और विबहग देवी भी रेस में थी। लेकिन, अंत समय पर दोनों के द्वारा दावेदारी वापस लेने पर सर्वसम्मति से रीना देवी के नाम पर मुहर लग गई। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कोई असमंजस की स्थिति नहीं थी। वैशाली सांसद की बहू का नाम शुरू से ही चर्चा में था। निरुपमा सिंह लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष बनी हैं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.