BIHARBreaking NewsSTATE

क्रिसमस मनाने के बाद वृंदावन गए तेजप्रताप, ट्रेन में लिट्टी खाते वीडियो शेयर किया

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप आजकल खूब Vlogs बना रहे हैं। उन्होंने अपना नया व्लॉग अपने यूट्यूब चैनल LR vlogs पर डाला है। तेज प्रताप यादव नए साल में अपने आराध्य भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए वृंदावन के लिए रवाना हो गए। वे पटना से तेजस एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए निकले। कुछ दिन पहले तेजप्रताप यादव ने क्रिसमस का त्योहार बच्चों के साथ पटना के एक स्कूल में मनाया था। क्रिसमस केक भी काटा था। जिसका vlogs उन्होंनें दो दिन पहले शेयर किया था।

दरअसल, तेजप्रताप यादव ने यूट्यूब पर LR vlogs नाम से उन्होंने अपना चैनल बनाया है। बीते कुछ दिनों से लगातार वो अपना वीडियो बनाकर इस चैनल पर डाल रहे हैं। नया vlog उन्होंने अपने वृंदावन जाने के दौरान दिल्ली तक की यात्रा का बनाया है। जिसमें उन्होंने तेजस एक्सप्रेस में कंबल आदि नहीं मिलने की बता कही। उन्होंने बताया कि नए साल से यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। तेजप्रताप यादव ने ट्रेन में बिहारी फूड लिट्टी और घुघनी का आनंद लिया और चखते हुए बताया कि उन्हें यह कितना टेस्टी लग रहा है।

तेजप्रताप यादव भगवान शंकर, साईं बाबा सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। लेकिन उन्हें सबसे अधिक पसंद वृंदावन है। कमोबेश हर एक-दो महीने पर वे वृंदावन जरूर जाते हैं। कृष्ण भक्ति की वजह से उन्होंने बांसुरी बजाना भी सीखा है। अपने छात्र जनशक्ति परिषद का चिह्न भी उन्होंने बांसुरी ही रखा। वृदांवन वे जाते हैं तो वहां रहकर समय भी बिताते है। वहां गौ सेवा करते हुए भी उनको देखा गया है। वृंदावन में कभी-कभी वे खुद भी कृष्ण रूप धारण कर लेते हैं।

बच्चों के साथ मनाया था क्रिसमस डे
वृंदावन निकलने से पहले तेजप्रताप ने बच्चों के साथ क्रिसमस डे मनाया था। उन्होंने पटना स्थित सरिस्ताबाद के एक स्कूल में बच्चों के साथ मस्ती की थी। जिसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर डाला था। तेज प्रताप ने सांता क्लाउज के साथ मिलकर केक भी काटा और बच्चों को खिलाया। वह कोट-पैंट में नजर आए, लेकिन क्रिसमस पर भी ललाट पर तिलक लगाना नहीं भूले। वे हर दिन महादेव के साथ कृष्ण -राधा की पूजा करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.