बेला फेज 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री ब्ला’स्ट कां’ड में अगर वर्किंग डे होता तो ला’श चुनते-चुनते लोग थक जाते। संयोग था कि रविवार का दिन था। सिर्फ 25 वर्कर ही काम पर आए थे। आम दिनों में एक शिफ्ट में 300 वर्कर फैक्ट्री में काम करते हैं। दो शिफ्टों में 300-300 मजदूर इस फैक्ट्री में काम करते हैं। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक एक शिफ्ट होता है। इसके बाद दूसरा शिफ्ट रात भर चलता है। आसपास के लोग यही कह रहे थे कि गनीमत था कि रविवार छुट्टी का दिन था।
फैक्ट्री मालिक समेत 6 पर FIR
बियाडा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी प्रशांत कुमार के बयान पर फैक्ट्री मालिक विकास मोदी, सुपरवाइजर दिग्विजय समेत छह पर गैर इरादतन ह’त्या की FIR देर रात दर्ज की गई। हालांकि, घ’टना के बाद से सभी आ’रोपी शहर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिर’फ्तारी को लेकर टीम संभावित ठिकानों पर छापेमा’री कर रही है। देर रात तक किसी का सुराग नहीं मिल सका है।


कुरकुरे फैक्ट्री में म’रे थे 7 लोग
दो साल पूर्व बोचहां में स्थित कुरकुरे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। इसमें भी 7 मजदूर जिंदा जल गए थे। इसके बाद से इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। नूडल्स फैक्ट्री में ब्लास्ट से बोचहां वाली घटना भी एक बार फिर से ताजा हो गई।




Leave a Reply