मुजफ्फरपुर के 12 मोहल्लों में तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी। फरदोगोल फीडर में RCD इलेक्ट्रिक वर्क किया जाना है। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण श्रीरामनगर, फरदो, अलकापुरी, सर गणेशदत्त नगर, चैनपुर, शिवपुरी समेत अन्य इलाके प्रभावित होंगे। करीब 10 हज़ार से अधिक की आबादी इससे प्रभावित होगी।
बिजली विभाग ने ये सूचना जारी की है। साथ ही बिजली और पानी सम्बन्धित कार्य 10 बजे से पूर्व निपटा लेने को कहा गया है।
इधर, मीनापुर के नेउरा, मझौलिया, अली नेउरा समेत कई इलाकों के लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे। उपभोक्ताओं ने जब बिजली विभाग के JE को कॉल किया तो कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि रात में ये समस्या ठीक हो गयी।





Leave a Reply