बिहार के अधिकतर जिलों में 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस दौरान शीतलहर का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम में होने वाले इस बड़े बदलाव का कारण राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना को बताया जा रहा है। इससे फसल को बड़ा नुकसान होने का खतरा है। जिससे किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
फसल को लेकर अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक मौसम पूर्वानुमान में किसानों के लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी किसान अभी धान की कटाई में जोर शोर से लगे हुए हैं, हमारे पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 30 दिसंबर के दौरान बिहार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इस अवधि में आकाश में बदली छाई रहेगी और पुरवा हवा का भी प्रभाव हो सकता है।


18 से 20 डिग्री होगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के पूर्वानुमान में बारिश की आशंका के साथ कोहरे का अनुमान है। इस दौरान तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके बाद ठंड में अचानक से बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है।

किसानों को मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट करते हुए कहा है कि वह इस मौसम में पूरी तरह से सावधान रहें। मौसम विभाग ने किसानों को यह सलाह दी है कि मौसम के परिवर्तन के पूर्वानुमान को लेकर वह अपने कटे हुए धान की फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करे लें। ताकि पानी और नमी से फसल को नुकसान नहीं हो। फसल को बचाया जा सके। मौसम विभाग ने यह भी अलर्ट किया है कि किसान भाई 27 से 30 दिसंबर की अवधि में धान की कटाई को स्थगित कर दें। तापमान में गिरावट को देखते हुए पशुओं को लेकर भी अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने पशुधन के बचाव को लेकर विशेष व्यवस्था करने को कहा है।




Leave a Reply