BIHARBreaking News

दामाद पर ससुर ने कराई FIR, बेटी बोली-मायके नहीं जाऊंगी, जानें मामला…

नवादा शहर में एक ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ बेटी को भगाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रेमी जोड़ा थाना पहुंचा और सारा सच पुलिस के सामने कह सुनाया। दरअसल, लड़की अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी और दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में अंतरजातीय विवाह कर लिया। लड़की अब अपने ससुराल में ही रहना चाहती है और मायके ना जाने की बात कह रही है। लड़की के इस बयान के बाद पुलिस दोनों को अदालत ले जाने की तैयारी कर रही है।

नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर के रवि साव और नवीन नगर मोहल्ले की मुस्कान के बीच पिछले 7 वर्षों से अफेयर चल रहा था। साथ जीने-मरने की कसम लेकर दोनों 14 दिसंबर को नवादा छोड़ कर निकल गए थे।14 दिसंबर को उकनवादा से भागने के बाद दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद गुरुवार को प्रेमी युगल वापस शहर लौटा।

मुस्कान ने थाना में दर्ज कराया बयान।

लड़की ने कहा-अपनी मर्जी से गई थी प्रेमी संग

इधर, लड़की के पिता ने नगर थाना में रवि के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों को नगर थाना आने को कहा गया था। प्रेमी युगल गुरुवार काे नगर थाना पहुंचा और मंदिर में शादी रचाने की बात कही। प्रेमिका ने अपने प्रेमी का बचाव किया और कहा कि वह अपने मर्जी से रवि के साथ गई थी। घर वालों का आरोप बेबुनियाद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.