BIHARBreaking NewsSTATE

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का एक दिवसीय कार्यशाला 24 दिसंबर को, सम्मानित होंगे नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि

MUZAFFARUR : भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के द्वारा आगामी 24 दिसंबर को फ्रंट का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यशाला में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष, जिला कोर के सदस्य एवं पंचायत चुनाव में निर्वाचित समाज के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि भाग लेंगे।

स्थानीय खबड़ा गांव एनएच 28 स्थित रेणुका प्लेस मैं आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में सर्वप्रथम जिले में समाज के नव निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

तदुपरांत कार्यशाला में मुख्य रूप से संगठन का विस्तार, वर्ष 2022 में फ्रंट के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार करना, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों पर लगातार हो रहे हमले व उत्प्रेरण को रोकने के उपायों सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा कर कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला में फ्रंट कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश के महामंत्री धर्मवीर शुक्ला, कोषाध्यक्ष पीएन सिंह आजाद, संगठन सचिव अनिष शाही सहीत फ्रंट के कई वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.