CM नीतीश कुमार ने आज से मोतिहारी में समाज सुधार अभियान शुरू कर दी। वह सुबह 10:30 बजे हेलिकॉप्टर से मोतिहारी पहुंचे। पुलिस लाइन में हेली पैड बनाया गया था। वहां उतरने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहां से मुख्यमंत्री सीधे गांधी मैदान के लिए रवाना हुए। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का गाना के माध्यम से स्वागत किया।
मोतिहारी पुलिस लाइन में उतरने के बाद बाल उद्यान में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे। सीएम के साथ मंच पर बिहार सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, सचिव केके पाठक, मुख्य सचिव आदि मौजूद थे।
सीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसका बाद उन्हें चंपा का पौधा भेंट किया गया। शिवकुमारी देवी ने शराबबंदी के बाद अपने अनुभव की जानकारी दी। साथ ही मीणा देवी ने बाल विवाह और अपने अनुभव को साझा किया। कटहा मुफस्सिल की सविता देवी ने शराब पीने में अपने देवर को भी जेल भिजवाया। अरेराज ब्लॉक की लाडली खातून दहेज पर बाेलीं। मुख्यमंत्री से साइकिल और पोशाक मिलने से इंटर कर लिए और दहेज उनसे नहीं लिया गया। CM ने फिर से किया ऐलान, शादी के कार्ड में नहीं लिखा होगा दहेज मुक्त तो नहीं शामिल होऊंगा।


मोतिहारी के बाल उद्यान में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते CM नीतीश कुमार।
CM नीतीश का भाषण LIVE अपडेट्स…
- बापू ने शराब को लेकर कहा था कि शराब का कितना दुष्प्रभाव शरीर ओर समाज पर पड़ता है।तो लोगों को समझना पड़ेगा।
- 26% माउथ कैंसर शराब पीने वालों को होता है। 11% लोगों को बड़ी आंत का कैंसर शराब पीने के कारण होता है।
- WHO ने 2016 में अध्ययन कर 2018 में प्रकाशित करवाया। शराब से एक साल में 30 लाख लोग शराब पीकर मरे। 13% लोग शराब पीकर मरे। सबसे ज्यादा झगड़ा 18% शराब से, सड़क दुर्घटना दुनिया भर में कुल दुर्घटना शराब से 27%, 200 बीमारियों को बढ़ाता है शराब।
- महिलाओं के कहने पर शुरू किया शराब का अभियान इसे आगे भी बढ़ाना है।
- जीविका दीदी से कहा- आगे भी रखें ख्याल। शराब पीकर मरने वालों को खुद समझना होगा कि ये बुरी चीज है।
- जब भी कोई काम होगा तो कुछ न कुछ लोग गड़बड़ करेंगे ही। शराबबंदी में भी यही बात लागू हुई। दारू पीने वाले करते हैं मेरा विरोध। कुछ लोग गड़बड़ होते ही हैं।
- विधानसभा में सभी ने शराब बंदी कानून को लेकर ली थी शपथ। बाद में अधिकारियों ने ली शपथ। शराबबंदी को लेकर इस बार अब तक 9 बार हो चुकी है मीटिंग।
- जब से काम करने का मौका मिला, तब से कई काम, समाज में जो लोग किनारे पड़े हैं उन सबके उत्थान का काम हो रहा है। कर्पूरी ठाकुर ने शुरू की थी शराबबन्दी। लेकिन दो साल में ही खत्म हो गया कानून। महिलाओं के कहने पर हमने शराबबंदी कानून लागू किया।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा जो इस समाज सुधार अभियान चलाया जा रहा है इसके पीछे क्या मकसद आप सब लोगों को मालूम है कि जब से आप लोगों ने हम लोगों को काम करने का मौका दिया है हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है।
- जो किनारे पड़े हुए थे उनको मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम लोगों ने विशेष पहल की ज्यादा महिलाओं का सवाल हो, अनुसूचित जाति, जनजाति से जुड़े लोगों अति पिछड़े वर्ग के रूप में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं। जो लोग भी किनारे पड़े हुए थे उनको मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर तरफ से हम लोगों ने प्रारंभ से ही काम किया है और सब के उत्थान के लिए विकास के लिए लोगों ने प्रयास किया।
- हम लोग पूरा का पूरा चलाना नहीं है शहरी इलाकों को इतना तेजी से लागू कर पाएंगे यह सोच कर के हम लोगों ने उसको कुछ दिन के लिए सोचा कभी छोड़ दिया जाए बाद में अभियान चलाकर लागू करें खोलने की कोशिश की तारीख।
- अब 1 करोड़ 27 लाख महिला जीविका से जुड़ गईं हैं। पहले 10 लाख लक्ष्य था। समाज सुधार तो करना ही है साथ ही विकास भी करना है। सात निश्चय एक और सात निश्चय दो शुरू किए किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे।

2 बजे से समीक्षा बैठक करेंगे
दो बजे से राधाकृष्णन भवन में नल जल योजना, मद्य निषेध, धान अधिप्राप्ति, गली नाली योजना, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन, सहित छह बिंदुओं पर समीक्षा बैठक होगी। बैठक में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के सभी विधायक, संबंधित विभाग के स्थानीय व वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक करीब 2 से ढाई घंटे तक चलेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।




Leave a Reply