खगड़िया सदर अस्पताल के RT-PCR लैब में एक लैपटॉप चोरी हो गई। घटना का खुलासा मंगलवार को हुआ है। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि जिस लैपटॉप की चोरी हुई है उसमें करीब 95 हजार टेस्ट रिपोर्ट सेव था। हालांकि रिपोर्ट रोजाना ऑनलाइन होता है जो स्वास्थ्य विभाग के पास सुरक्षित बताया जा रहा है। इधर घटना के बाद जांच के लिए पहुंचे चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जिस जगह से लैपटॉप गायब हुए है, वहां आम आदमी नहीं जा सकते है। इसलिए मामला संदेह दिख रहा है।
मंगलवार को ऑपरेटर गया था घर
सदर अस्पताल RT-PCR लैब के माइक्रो बायोलॉजिस्ट कृति वर्धन ने बताया कि रविवार को डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि कुमार अपने घर गया था। उसके अनुसार उसने लैपटॉप को लैब रूम में ड्रॉअल में रख दिया था। लेकिन मंगलवर को वह जब वापस आया तो बतायाा कि लैपटॉप गायब है। कृति वर्धन के अनुसार सभी कर्मी लैब में ही मौजूद होते हैं तो तीसरे द्वारा चोरी की वारदात कैसे की जा सकती है। उन्होंने बताया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर जब भी घर जाता था तो लैपटॉप लेकर जाता था, इसबार यहां रखकर गया उसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। इधर मामले में पुलिस भी छानबीन में जुटी है। और कर्मियों से पूछताछ जारी है।






Leave a Reply