BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

दिनांक-19/12/2021

आज नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर द्वारा कुढ़नी प्रखंड के भोला सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया।
यह प्रतियोगिता 15 से 29 वर्ष के युवाओं हेतु 5 विधाओं में आयोजित की गई थी जिसमें कि कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 400 मीटर रेस ,एवं गोला फेक शामिल है। इन सभी खेल प्रतियोगिता में 150 से अधिक युवा युवतियों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित माननीय विधायक श्री अनिल सहनी, कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में खेलकूद के माध्यम से युवा दुनिया में अपना परचम लहरा रहे है। खेलकूद के कारण रोजगार के और भी अनेक वातायन खुले हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिताओं के आयोजन प्रत्येक पंचायतों पर होने चाहिए। अतिथि के रूप में उपस्थित मोहम्मद अली इरफान,पूर्व मुखिया शेरपुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से हमारा शरीर शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत होता है एवम् सामाजिक जीवन में अनुशासन लाता हैं। उन्होंने कहा कि इसी खेल भावना के साथ युवा अपने समाज एवम स्वयं में बदलाव लाने में अग्रसर रह सकते है।
इस प्रतियोगिता में कबड्डी पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर टाईगर युवा मंडल एवं द्वितीय स्थान पर आगर नगर युवा मंडल रही। वही महिला वर्ग में कबड्डी में भोला सिंह हाई स्कूल की महिला टीम प्रथम स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर दीपू कुमार,द्वितीय स्थान पर राहुल कुमार एवम् तृतीय स्थान पर गौतम कुमार रहे। महिला वर्ग के 400 मीटर रेस में शिक्षा शिखा कुमारी को प्रथम स्थान, लवली कुमारी को द्वितीय एवं लक्ष्मी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में राहुल कुमार विजेता एवं सुनील कुमार उप विजेता रहे,वहीं महिला बैडमिंटन वर्ग में कामिनी कुमारी विजेता एवं सुलेखा कुमारी उपविजेता रही।गोला फेंक प्रतियोगिता में सचिन कुमार ने प्रथम,विशाल कुमार द्वितीय, एवं सनी कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल में प्रथम स्थान टाइगर युवा मंडल को प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को उपस्थित मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि , जिला युवा अधिकारी द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता मेंमें अतिथि के रुप में विपिन बिहारी, प्रधानाध्यापक, भोला सिंह हाई स्कूल के शिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं सुधीर सिंह, समाज सेवक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के आयोजन में पुरुषोत्तमपुर,कुढ़नी के स्थानीय युवा मंडल के सदस्यों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सनी कुमार झा एवं विकास कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.