BIHARBreaking NewsSTATE

देर रात मधेपुरा पहुंचे JAP सुप्रीमो पप्पू यादव, मोबाइल की रोशनी में लोगों को किया संबोधित

मधेपुरा के पूर्व सांसद और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव देर रात मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत आलमनगर के बड़गावं और पुरैनी पहुंचे। इस दौरान बड़गावं में चुनाव से पहले हुए गोलीबारी के शिकार पीड़ित लोगों के परिजनों से मिले। इसके बाद पुरैनी में दुष्कर्म और हत्या के शिकार बच्ची के परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए। इस दौरान रात में मोबाइल की रौशनी में सैकड़ों लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने शासन प्रशासन पर जम कर हमला बोला।

पीड़ित के परिजनों से बातचीत करते पप्पू यादव।

पीड़ित के परिजनों से बातचीत करते पप्पू यादव।

बड़गांव में पीड़ित परिजनों को मिलते हुए उन्होंने मधेपुरा के SP योगेन्द्र कुमार से भी मोबाइल पर बात की। उन्होंने दोनों मामलों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा की बिहार में अपराध चरम पर है। नेता और अधिकारी मौज मानाने में लगे हैं। बाढ़ और पटना में नव निर्वाचित मुखिया की हत्या बिहार में अपराधियों के बढे मनोबल को दर्शाता है। उन्होंने बड़गावं की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए हुए कहा कि जो लोग नरसंहार किए अपरधियों से गोली चलवाए जनता ने उसी को मुखिया बना दिया।

फिलहाल पप्पू यादव ने पीड़ितों को 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। बता दें कि आलमनगर के बड़गांव पंचायत में 10 वें चरण के चुनाव से पहले दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया था। वहीं पुरैनी में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। और शव को झाड़ी में फेंक दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.