BIHARBreaking NewsSTATE

शीतलहर का प्रभाव, स्कूल हो सकते हैं बंद, बिहार में न्यूनतम तापमान 7°C हुआ तो स्कूल होंगे बंद

बिहार में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हो सकता है।क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में भी यह माना गया कि कोरोना की पैनिक स्थिति बिहार में नहीं है। पर अब यह तय हुआ है कि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हुआ तो स्कूलों में सुबह की कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी। अभी बिहार में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है।

राज्य में शीतलहर बढ़ने की आशंका है। यह बढ़ा तो स्कूल बंद होंगे। बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने इस आशय का आदेश सभी DEO को जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने जिलों को शीतलहर में उचित कदम समय रहते उठाने का निर्देश दिया है। राज्य में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के तीसरे सप्ताह तक शीतलहर की स्थिति रहती है। इसलिए इस पर विभाग की नजर है। इसी को देखते हुए निर्देश जारी किए गए हैं।

यह निर्देश भी दिया गया है कि अभी से स्कूलों में लंच के दौरान बच्चों को अधिक समय तक बाहर न खेलने दिया जाए, क्योंकि उन्हें ठंड लग सकती है। किसी बच्चे की तबीयत खराब होती है तो उनके अभिभावकों को स्कूल जानकारी दे। जरूरत हो तो एंबुलेंस की मदद लें। डॉक्टर से लगातार संपर्क रखने और कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.