लंदन. डेल्टा से 70 गुना अधिक संक्रमित बताए जाए कोरोना ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर यूनाइटेड किंगडम में जारी है. यूके में शुक्रवार को 93 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आए हैं. एक दिन पहले यूके में 88 हजार केस सामने आए थे. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या 1.1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. वहीं अब तक 1,47000 लोगों ने महामारी से जान गंवाई है
स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर निकोला स्टुरजियोन ने कहा है-ओमिक्रॉन वैरिएंट अब देश में प्रभावी वैरिएंट बन चुका है. एक सप्ताह पहले जिस सुनामी को लेकर मैंने चेतावनी दी थी, वो अब आ चुकी है. वहीं वेल्स के नेता मार्क ड्रेकफोर्ड ने लोगों को ओमिक्रॉन के ‘तूफान’ के खिलाफ तैयार रहने को कहा है. इसके साथ देश में 26 दिसंबर के बाद नाइट क्लबों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.
70 गुना ज्यादा संक्रामक है ओमिक्रॉन
बता दें कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप डेल्टा और कोविड-19 के मूल स्वरूप की तुलना में 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है लेकिन इससे होने वाले रोग की गंभीरता काफी कम है. एक अध्ययन में यह कहा गया है.


अध्ययन में इस बारे में प्रथम सूचना दी गई है कि ओमिक्रॉन स्वरूप किस तरह से मानव के श्वसन तंत्र को संक्रमित करता है. हांगकांग विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ओमिक्रॉन, डेल्टा और मूल सार्स-कोवी-2 की तुलना में 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है.

यूके में बूस्टर डोज की शुरुआत की जा चुकी है
इस बीच यूके में बूस्टर डोज की शुरुआत की जा चुकी है. लोगों की लंबी कतारें अस्पतालों के बाहर देखी जा रही हैं. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक हालिया स्टडी में कहा गया है कि ओमिक्रॉन के खिलाफ वैक्सीन के सामान्य दो डोज पर्याप्त नहीं हैं. ओमिक्रॉन से मुकाबले के लिए लोगों को तीसरे या फिर बूस्टर डोज की जरूरत है.




Leave a Reply