गायघाट में माकपा के अंचल सम्मेलन में संगठन को सुदृढ़ीकरण एवंं संगठन को मजबूत करने पर दिया बल, बनाएं गए प्रखंड सचिव-उपसचिव
Repoted by Deepak ।।।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का अंचल सम्मेलन प्रखंड के शिवदाहा बाज़ार स्थित माकपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी बिरेन्द्र प्रसाद यादव ने की।कार्यक्रम में माकपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने झंडोतोलन किया। देश में शहीद सैनिक, पार्टी नेता एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के निधन होने पर माकपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।इसके बाद सर्व सहमति से कैलाश कुमार सिंह को प्रखंड सचिव एवं बिरेन्द्र प्रसाद यादव को उप सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान नौ सदस्यीय कार्यकर्ताओ का गठन किया गया ।
सम्मेलन में सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला परिषद प्रत्याशी सह पार्टी के उप सचिव बिरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व में जिले के कोने कोने में माकपा के कार्यकर्ता मजबूती से गरीब, मजदूर एवं किसानों की समस्याओं के निदान के लिए आवाज बुलंद करते थे।लेकिन हाल के कुछ वर्षों में सामप्रदायिक शक्तियों ने गरीब एवं मजदूरों की आवाज को कुंद कर दिया।सम्मेलन में पार्टी के वरीय नेता विजय कान्त मिश्र ने कहा कि पार्टी के संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए नेताओं को सक्रियता बढानी है।सम्मेलन में प्रखंड सचिव कैलाश कुमार सिंह ने पार्टी के सालभर के कार्यक्रम का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।सम्मेलन में राम भजन सिंह, मदन झा, मिथलेश झा, पूर्व वार्ड सदस्य चतुरी शर्मा, विजय शंकर सिंह, शंभु साह सहित नेताओं ने भाग लिया।








Leave a Reply