BIHARBreaking News

कोरोना की वजह से अभी स्कूल बंद नहीं होंगे, कोरोना से कुछ पैरेंट्स डरे हुए

बिहार के स्कूल पहले की तरह ही 100 फीसदी उपस्थिति के साथ चलते रहेंगे। बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में भी सरकार ने माना कि राज्य में कोरोना की स्थिति ऐसी नहीं है कि स्कूलों को बंद किया जाएगा। कुछ दिनों पहले भास्कर से बातचीत में शिक्षा विभाग के अपर सचिव संजय कुमार ने भी कहा था कि 100 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल चलते रहेंगे। हालांकि बिहार में कोरोना के मरीज फिर से सामने आ रहे हैं और कुछ अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं लेकिन उतनी खराब स्थिति नहीं है कि स्कूलों को बंद किया जाए।

विंटर वेकेशन 20 दिसंबर के बाद ही

अभी स्कूलों में 12 वीं की परीक्षा चल रही है।10 वीं की परीक्षा दो दिन पहले खत्म हुई है। स्कूलों में विंटर वेकेशन 20 दिसंबर के बाद ही हो पाएगा। कोरोना से डरे अभिभावकों को विंटर वेकेशन से राहत मिलेगी। प्राइवेट स्कूलों में क्रिसमस की तैयारी चल रही है। इसको लेकर 25-26 को वहां छुट्टी हो सकती है।

अभी वैसी ठंड नहीं आई है न कोरोना की पैनिक स्थिति है

प्राइवेट स्कूल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शमायल अहमद कहते हैं कि अभी तक वैसी ठंड नहीं आई है और कोरोना भी पैनिक स्थिति में नहीं है इसलिए स्कूल चलते रहेंगे। पहले ही कोरोना की वजह से बच्चों की पढ़ाई काफी बाधित हो गई है। वे कहते हैं कि पैरेंट्स ने भी यह समझ लिया है कि क्लास रुम पढ़ाई का विकल्प ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो सकती, इसलिए ज्यादातर पैरेंट्स भी चाहते हैं कि अभी स्कूल चालू रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.