Breaking News

BPSC कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 67वीं PT में 68 सीटें और बढ़ीं

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं प्रारंभिक संयुक्त परीक्षा (67th PT) के लिए 68 सीटों का इजाफा किया है। इसके बाद 67th PT के अंतर्गत रिक्तियों की कुल संख्या 794 हो गई हैं। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने 16 दिसंबर को जारी शुद्धि पत्र में यह जानकारी दी है।

आयोग ने कहा है कि 67th PT के लिए 24 सितंबर 2021 को विज्ञापन प्रकाशित करते हुए सुयोग्य उम्मीदवारों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उक्त विज्ञापन के प्रकाशन के बाद 67th PT के माध्यम से नियुक्ति के लिए दो विभागों से कुल 68 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं, जिन्हें उक्त प्रतियोगिता परीक्षा की रिक्तियों में जोड़ दिया गया है।

नई रिक्तियां कहां बढ़ीं?
जोड़ी गई रिक्तियां काराधीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा)-लेबल 9 पद के लिए और श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, श्रम संधान विभाग से जुड़ी हैं। दोनों के लिए न्यूनतम उम्र क्रमशः 20 वर्ष और 21 वर्ष है।

आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र।

आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र।

सीटें बढ़ने से PT में ज्यादा होंगे पास
बता दें कि पहले 555 सीट के लिए वैकेंसी थी, जिसे बढ़ाकर 726 किया गया था। अब इसमें 68 सीटें और बढ़ाकर 794 कर दिया गया है। BPSC PT परीक्षा में इतनी अधिक संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं कि आयोग ने पहले 16 दिसंबर की तिथि दी और उसे रद्द कर 23 जनवरी 2022 किया गया। फिर उसे भी 7 दिसंबर को रद्द कर दिया गया था। स्वाभाविक रूप से सीटों के बढ़ने से प्रारंभिक परीक्षा में पहले से ज्यादा अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा।

6 लाख से ज्यादा आवेदन आए आयोग के पास
जानकारी के अनुसार इस बार बिहार लोक सेवा आयोग में अभ्यर्थियों की संख्या अनुमान से काफी ज्यादा हो गई। 6 लाख से ज्यादा आवेदन आयोग के पास आए हैं। पिछली बार से डेढ़ लाख ज्यादा आवेदन आए हैं। इसलिए परीक्षा का मैनेजमेंट बेहतर तरीके से करने के लिए तिथि स्थगित की गई है। इंतजाम बेहतर तरीके से करने के बाद तिथि निकाली जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.