गायघाट प्रखंड में प्रमुख बनाने की तैयारी में जुटे पंचायत समिति सदस्य, जोड़-तोड़ में जुटे दावेदार
Repoted by Deepak।
गायघाट। पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य पर जीत के जीत के बाद गायघाट ब्लाक प्रमुख पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। प्रखंड प्रमुख पद के दावेदार और समर्थक निर्वाचित सदस्यों के घर दस्तक देना शुरू कर दिए हैं। इस बार यहां कड़ा मुकाबला हो सकता है। राजनीतिक दल अपने पसंदीदा समिति सदस्य को प्रमुख में जिताने का भरसक प्रयास करेंगे। वहीं दबंग और बाहुबली प्रवृत्ति के जो लोग खुद चुनाव नहीं लड़ पाए वे अपने खास को चुनाव मैदान में उतारकर किसी भी तरह से जिताने का प्रयास कर सकते हैं। प्रखंड के लिए प्रमुख की कुर्सी गेम चैंजर कहलाती है और प्रशासनिक शक्ति इसी कुर्सी के इर्द-गिर्द घूमती है। लिहाजा, कुर्सी के खेल में शह और मात का खेल कोई आश्चर्यजनक नहीं है। समिति सदस्य पद पर जीते अधिकतर यहीं ख्वाब देख रहे हैं कि जीत गए हैं तो प्रमुख के पद पर भी भाग्य आजमाकर देख लेना चाहिए। कहीं किस्मत ने साथ दे दी तो अपना राज हो जाएगा। इसी ख्वाब में दावेदारों की फेहरिश्त लंबी होती जा रही है। प्रमुख पद के कई दावेदारों ने खुलकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कहा है कि पंचायत समिति का चुनाव उन्होंने प्रमुख बनने के लिए ही लड़ा और जीता है।




Leave a Reply