Breaking NewsNational

बड़ी खबर : श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर बड़ा आ’तंकी ह’मला, 2 जवान शहीद, PM मोदी ने मांगा ब्योरा

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में श्रीनगर के पंथा चौक इलाके के ज़ेवान में सोमवार को सुरक्षाबलों पर आतं’कियों के हमले की खबर सामने आई है. इस हम’ले में 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 12 जवान घा’यल बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हम’ला सु’रक्षाबलों को लेकर जा रही बस पर हुआ. यह बस जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन के पुलिस जवानों को लेकर जा रही थी. इस घ’टना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतं’कियों की तला’श की जा रही है.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना की जानकारी मांगते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति भी संवेदना जाहिर की है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतं’की ह’मले की जानकारी मांगी है. उन्होंने हम’ले में श’हीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है.”

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया ट्वीट
घटना की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में ज़ेवान के पास आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी की. हमले में 14 जवान घायल हो गए. सभी घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.” जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि मृतक पुलिस कर्मी में एक एएसआई और एक सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल हैं.

उमर अब्दुल्ला ने की आ’तंकी ह’मले की निंदा
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले की निंदा की और मृ’तकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया, “श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक पुलिस बस पर आ’तंकी हम’ले की भया’नक खबर. मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और साथ ही मृ’तकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और घाय’लों के लिए प्रार्थना करता हूं.”

महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी घटना को लेकर ट्विटर पर अपना दुख जाहिर किया. उन्होंने लिखा, “श्रीनगर हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं. कश्मीर में सामान्य स्थिति का भारत सरकार का झूठा बयान उजागर हो गया है, फिर भी कोई सुधार नहीं किया गया. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना.”

12 दिसंबर को ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था जैश का आतंकी
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जबकि एक दिन पहले ही रविवार को पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया था. दरअसल, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपुरा के बड़ागाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया, इसी दौरान आतं’कवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं.

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकवादी मारा गया. आतंकी की पहचान बड़ागाम के निवासी समीर अहमद तांत्रे के रूप में हुई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.