BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में ‘रेचलस्वी’ का WELCOME : तेजस्वी के साथ राबड़ी आवास पहुंची छोटी बहू

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचल उर्फ राजश्री के साथ पटना पहुंच गए हैं। रात साढ़े आठ बजे करीब दोनों पति-पत्नी एयरपोर्ट से बाहर निकले। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। शाम से ही राजद कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर मौजूद थे। ढोल-बाजे के साथ स्वागत की तैयारी में लगे थे। इसके बाद दोनों राजद कार्यकर्ताओं और गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ राबड़ी आवास पहुंचे।

इससे पहले एक तस्वीर सामने आयी थी, जिसमें तेजस्वी और रेचल फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव आज पटना इसलिए आए हैं, क्योंकि 14 दिसंबर के बाद खरमास शुरू हो जाएगा। तब उनके पटना आने का संयोग नहीं बन पाएगा। ऐसे में तेजस्वी यादव पत्नी के साथ पटना पहुंचकर आज ही अपने कुल देवी-देवताओं के दर्शन करेंगे।

तेजस्वी और उनकी पत्नी रेचल।

तेजस्वी और उनकी पत्नी रेचल।

फ्लाइट में तेजस्वी और रेचल।

फ्लाइट में तेजस्वी और रेचल।

तेजस्वी और रेचल के साथ तेज प्रताप यादव।

तेजस्वी और रेचल के साथ तेज प्रताप यादव।

स्वागत के लिए राबड़ी देवी पहले ही पहुंची
सोमवार को सुबह तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी पटना पहुंचने की खबर आग की तरह फैली। लेकिन, इस बात में थोड़ी सी सच्चाई नहीं थी। तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी आज रात पटना पहुंचेंगे। इसकी तैयारी को लेकर उनकी मां और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी बेटे और बहू के स्वागत के लिए पटना पहुंची है।

यह भी बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव शादी के बाद पटना में भव्य रिसेप्शन देंगे। जिसमें खास लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। रिसेप्शन में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए बुलाया जाएगा।

शादी के दौरान रेचल के साथ रस्म करते तेजस्वी यादव।

शादी के दौरान रेचल के साथ रस्म करते तेजस्वी यादव।

दिल्ली में हुई थी तेजस्वी की शादी
9 दिसंबर को बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली में रहने वाली ईसाई धर्म की रेचल से शादी कर ली थी। काफी सादे समारोह में किए गए शादी के बाद बिहार की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया था, जब उनकी मामा साधु यादव ने इस शादी पर सवाल उठाए थे। साधु यादव ने कहा था कि तेजस्वी यादव कुजात में शादी कर ली है। उन्होंने यादव समाज में शादी ना कर के यादव समाज को धोखा दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.