भागलपुर के नाथनगर इलाके में बम ब्ला’स्ट हुआ है। इसमें एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घ’टना चंपानगर के मकदूम साह दरगाह घाट पर सुबह 11 बजे की है। जिले में बीते पांच दिनों में ‘बम ब्ला’स्ट की यह तीसरी घट’ना है। 5 दिनों में बम ब्ला’स्ट में मासूम दो लोगों की मौ’त हो चुकी है। दरगाह घा’ट पर घट’नास्थल के पास से 2 जिंदा ब’म भी बरा’मद किए गए हैं। पुलिस फिलहाल दोनों बम को डिफ्यूज करने में लगी है।
जानकारी के अनुसार चंपानगर के आनंद कुमार दास का 7 साल का बेटा अमृत घाट पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक नया टिफिन दिखाई दिया। वो टिफिन के पास गया और उसे उठा लिया। उसमें बम था, जो हलचल होते ही फट गया।


ब्लास्ट के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौ’त हो गई। इसके बाद वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। इलाके में फिलहाल अफरातफरी मची हुई है।

लगातार बम विस्फोट से लोगों में दहशत है।

नाथनगर में ही 5 दिनों में फटा तीसरा बम
इससे पहले 9 दिसंबर को नाथनगर स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास झाड़ी में रखे बम के विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 11 दिसंबर को मोमिनटोला में बम विस्फोट में तीन बच्चे घायल हुए थे। उन मामलों का अभी तक खुलासा नही हुआ है।




Leave a Reply