मुखिया चुनाव 2021: कटरा की 22 पंचायतों में डाले जा रहे वोट
पंचायतों के लिए होने वाले मतदान में 2551 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रखंड में 92 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसमें तीन वार्ड सदस्य व 89 पंच निर्वाचित हो चुके हैं। शेष सीटों के लिए 2551 उम्मीदवार मैदान में है।
Repoted by Deepak।।।।
मुजफ्फरपुर,। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में आज कटरा प्रखंड में मतदान हो रहा है। 22 पंचायतों के लिए होने वाले मतदान में 2551 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रखंड में निषेधाज्ञा लागू है। अस्त्र-शस्त्र को लेकर चलने पर रोक है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। गड़बड़ी या किसी तरह की सूचना के लिए जिला एवं प्रखंड कंट्रोल रूम कार्यरत है। डीएम प्रणव कुमार एवं एसएसपी जयंत कांत ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किए हैं। प्रखंड के मतों की गिनती मंगलवार को बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में होगी।



जिला कंट्रोल रूम का नंबर
0621-2210040
प्रखंड कंट्रोल रूम का नंबर
7549616430 एवं 7979897584


तीन वार्ड सदस्यों और 89 पंचों का निर्विरोध निर्वाचन
प्रखंड में 92 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसमें तीन वार्ड सदस्य व 89 पंच निर्वाचित हो चुके हैं। शेष सीटों के लिए 2551 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें 1205 पुरुष व 1346 महिलाएं हैं।





Leave a Reply