BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना ने तो’ड़ा रिकार्ड, 17 नए केस, 9 दिन में 54 लोग पॉजिटिव

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच बिहार में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में गुरुवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए। इनमें 14 केस पटना के हैं। राजधानी में 21 दिन बाद इतने सारे मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। दिसंबर के 9 दिनों में कोरोना संक्र’मित होने वालों की संख्या भी 54 हो गई है, जिससे ख’तरा बढ़ता जा रहा है।

बेगूसराय, गया और नालंदा में भी एक-एक पॉजिटिव मामले आए हैं। अब पटना में 35 एक्टिव मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक राज्य में कुल 7,26,276 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, इसमें 7,14,136 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। 12,090 लोगों की जान संक्रमण से चली गई है। बता दें, राजधानी में 18 नवंबर को 16 संक्रमित मिले थे।

पटना में बढ़ रहा कोरोना का खतरा

राज्य में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और इसमें पटना सबसे आगे है। पटना में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नवंबर में छठ पर्व होने के बाद भी थोड़ी राहत रही, लेकिन दिसंबर में आंकड़ा तेजी से बढ़ गया है। पटना में अब तक 1,47,109 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जिसमें 1,44,290 स्वस्थ्य हुए। 2,784 लोगों की जान चली गई है। खतरा बढ़ रहा है इस कारण से पटना में पाबंदियां भी बढ़ सकती हैं।

बीते 24 घंटे में 1.63 लाख जांच

बीते 24 घंटे में 1,63,136 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। एक दिन पूर्व 1,66,837 लोगों की जांच हुई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सुरक्षा को लेकर अब जांच बढ़ाई जाएगी। बढ़ते मामलों को लेकर सुरक्षा का अलर्ट है। जांच की संख्या बढ़ाने के साथ वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सोशल डिस्टेंस और मास्क के नियम को लेकर निगरानी बढ़ाई जा रही है।

दिसंबर में ऐसे डरा रहा कोरोना

  • 1 दिसंबर 2
  • 2 दिसंबर 5
  • 3 दिसंबर 0
  • 4 दिसंबर 1
  • 5 दिसंबर 6
  • 6 दिसंबर 7
  • 7 दिसंबर 7
  • 8 दिसंबर 9
  • 9 दिसंबर 17

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.